प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आयोजित वर्चुअल मीटिंग
अखिल विश्व हिंदू एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक कुमार पाठक उर्फ नूतन राज ने बिहार के सभी जिला के अध्यक्षों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की । जिसमें उन्होंने बताया कि आगामी 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन के दिन संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक जिलों में गरीबों के बीच मास्क एवं सेनिटाइजर के साथ-साथ राशन वितरण व खाने पीने का सामान का वितरण किया जाएगा एवं उन्हें भूमि पूजन के दिन अपने घर में कम से कम पांच दीपक जलाने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए इस कार्यक्रम में संगठन के सिर्फ 5 से 10 कार्यकर्ता ही मौजूद रहेंगे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम करेंगे।
वर्चुअल मीटिंग में मौजूद
इस वर्चुअल मीटिंग में मौजूद बक्सर जिला के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से हमारे संगठन का प्रभाव और भी बढ़ेगा एवं संगठन का विस्तार होगा।।
इस वर्चुअल मीटिंग में बिहार के सभी जिलों के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन प्रभारी के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी मौजूद थे।
अपना निजी खबर अथवा विज्ञापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193
हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे.
एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193





0 Comments
अपना सुझाव दें