तैयारियों का जायजा
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कई घंटे परिसर में बिताएं और मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन का निरीक्षण किया। बता दें कि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विराजेंगे।यह पंडाल तकरीबन 30 हजार वर्ग फीट में फैला है जिसमें प्रधानमंत्री और अतिथियों के बैठने के लिए बना है।
पंडाल का निर्माण
इस मंडल में 15000 वर्ग फीट सुरक्षाकर्मियों पर खड़े होने एवं डी का हिस्सा होगा, बाकी हिस्से में आमंत्रित अतिथि बैठेंगे भूमि पूजन के लिए भी खास किस्म का पंडाल बनाया जा रहा है जो 6000 वर्ग फिट का होगा, इसके अलावा 8000 वर्ग फीट में विस्तृत एक और पंडाल लोगों के बैठने के लिए बनाया जा रहा है जहां से लोग भूमि पूजन कार्यक्रम देख सकेंगे इसके अलावा पंडाल में आकर्षक लाइटनिंग की गई है एवं आगामी 3 अगस्त से पंडाल को गेंदा, गुलाब सहित किस्म फूलों से सजाया जाएगा तथा परिसर में रंगोली भी सजाई जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं इसी क्रम में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी देखने एडीजी जोन एसएन साबत एक बार फिर अयोध्या पहुंचे उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों को जाना और उसके बाद आयोजन से जुड़े स्थलों का भ्रमण किया। उनके साथ मौजूद डीआईजी दीपक कुमार जायजा ले रहे थे, इसी क्रम में वे सभी साकेत महाविद्यालय पहुंचे जहां हेलीपैड की व्यवस्था की गई है इसके उपरांत राम नगरी में हनुमान गढ़ी आदि स्थानों का जायजा लिया वही प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर अयोध्या में एसपीजी पहुंच गई है। बता दे कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अयोध्या में 4 अगस्त की रात से ही जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
अयोध्या के पौराणिक जलाशयों के जल से होगा भूमि पूजन
अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर भूमि पूजन के लिए नगर के विभिन्न पौराणिक महत्व वाले जलाशयों से जल संग्रह पर कारसेवक पुरम में ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा को सौंपा।
हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपनी सुरक्षा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे.
एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193





0 Comments
अपना सुझाव दें