बक्सर हाल चाल:-।   कल दिनांक 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। जिसके वजह से पूरे देेश में हर्षोल्लास के साथ दीपावली की तरह दीप जलाया गया। पूरे देश में हिंदू संगठनों द्वारा एवं सभी लोगोंं द्वारा विधिवत रूप से मिनी दीपावली मनाई गई एवं पटाखे जलाकर खुशियां व्यक्त की गई।

 इसी क्रम मेंं अखिल विश्व हिंदू एकता मंच द्वारा भी दीप जलाने का कार्यक्रम पूरे बिहार में आयोजित किया गया था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाठक उर्फ नूतन राज ने बताया कि हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के प्रत्येक जिलों में दीप जलाने का कार्यक्रम रखा गया था और इसको कार्यकर्ताओं द्वारा विधिवत रूप से पूर्ण किया गया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए बधाई के साथ-साथ मार्गदर्शन के रूप में कहा कि हमारी एकता ही हमारी पहचान है अतः आप सभी ऐसे ही मौके पर अपनी एकता दर्शाए।।

दीप संग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

बताते चलें कि अखिल विश्व हिंदू एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के अध्यक्ष निर्मल कुमार के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था तथा पानापुर बजरंगबली के मंदिर में 551 दीप जलाकर खुशियां व्यक्त की गई थी। 

बक्सर जिले में भी हुआ आयोजन

 आपको बता दें कि दीप जलाने का कार्यक्रम बक्सर जिले में भी किया गया था, जिसका नेतृत्व नितीश पाठक ने किया। उनके साथ में मौजूद सिमरी प्रखंड के अध्यक्ष विजय पाठक एवं एबीवीपी के डुमरांव नगर मंत्री उत्तम पाठक ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों ने नियाज़ीपुर गांव के मंदिर को एवं बाबा हरिहर नाथ मंदिर को भव्य रुप से सजाया था एवं 251 दीप जलाकर अपनी खुशियां जाहिर की ‌।।
उधर डुमराव में संगठन के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में 101 दीप जलाकर 5 अगस्त के दिन को यादगार बनाया। इस मौके पर उपस्थित बक्सर हाल चाल की टीम के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है। 

उपस्थित कार्यकर्ता
मौके पर मौजूद संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष रतन जय सिंह के साथ प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक जयसवाल मौजूद थे।
 
अपना निजी खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें या व्हाट्सएप करें।।मो_नं_6204405193 



हमारा
 आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193