बक्सर हाल-चाल :- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, बिहार प्रदेश अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज 29 मई 2020 को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की एक बैठक बुलाई गई जिसमें बिहार के सभी जिलों में संगठन विस्तार पर चर्चा एवं सामान्य जनजीवन के साथ हो रहे किसी भी प्रकार की समस्याओं में संस्था का सहयोग अधिक से अधिक करने पर चर्चा की गई।।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो सामाजिक स्तर पर समान जनजीवन के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं से उन्हें निजात दिलाने के लिए प्रयासरत भी है और वचनबद्ध भी।। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार के प्रयासों के फलस्वरूप देश के कई राज्यों में संगठन बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है और हर जरूरतमंद चाहे वह किसी भी जाति धर्म और संप्रदाय का हो उसके लिए कार्य कर रहा है खासकर महिलाओं को हो रही समस्याओं के निपटारा के लिए संस्था अत्यधिक प्रयासरत है।।
उन्होंने ने सभी भाई बहनों से आग्रह करते हुऐ कहा कि सभी वर्ण और समुदाय के लोग संस्था को सहयोग करें और किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों द्वारा या किसी भी तरह की लोगों की समस्याओं को निपटारा कराने में हमारा सहयोग करें।। हमारी संस्था से जुड़ने के लिए बिहार प्रदेश का संपर्क नंबर नीचे दिया हुआ है कृपया उस पर संपर्क करें और जनहित में आगे बढ़े।।
मोबाइल नंबर- 8581040393

1 Comments
आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो बिहार प्रदेश की कमेटी विस्तार को योजनाबद्ध तरीके से करने हेतु मेरी अध्यक्षता में एवम् पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नीतीश कुमार एवम् प्रदेश बिहार के कुछ पदाधिकारियों के साथ आज चर्चा की गई।।
ReplyDeleteअपना सुझाव दें