बक्सर हाल-चाल :- कोरोना के इस खतरनाक एवं वैश्विक महामारी हमारे देश के ऊपर छा गया है। हमारे देश में लगभग पौने दो लाख के करीब कोरोना का मरीज हो चुका हैं। लेकिन आज प्रकृति ने हम सबको यह बताया कि कोरोना से भी बढ़कर कुछ है। आज बक्सर जिले में लगभग 45 मिनट के बहुत तेज आंधी तूफान एवं वर्षा ने सबको झकझोर कर रख दिया। यह 45 मिनट वहां के लोगों को काल के रूप में नजर आया।
सूत्रों के अनुसार बक्सर जिले डुमराव अनुमंडल में लगभग 300 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चली। इन हवाओं में कई लोगों के घर,गौशाला , पेड़ एवं बिजली के खंभे, पानी के पाइप इत्यादि सब उजड़ गए। इस बीच डुमरांव अनुमंडल के खिरौली गांव में एक अलग ही घटना सामने आई। खबर मिली है कि खिरौली गांव के लगभग 200 साल पुराना एक इमली का पेड़ इस तेज हवाओं में उजड़ गया।
कई लोगों ने इस पेड़ को उजड़ते हुए साक्षात अपनी आंखों से देखा। लोगों का कहना था कि वह दृश्य अविश्वसनीय एवं अकल्पनीय था। 200 साल पुराना पेड़ जिसको बहुत लोग काटना चाहे उजाड़ना चाहे एवं हटाना चाहे लेकिन आज तक कोई भी व्यक्ति इस कार्य में सफल ना हो पाया एवं इस पेड़ को जरासा भी क्षति पहुंचा पाया।
लेकिन प्राकृति ने ही अपने एक अंग को झकझोर कर रख दिया। गांव के लोगों का कहना है कि यह पेड़ लगभग 200 सालों से पहले का था। यह पेड़ गांव में प्रवेश छोड़ पर था एवं सौंदर्य करण में एक अहम हिस्सा था।।



0 Comments
अपना सुझाव दें