BUXAR-HAAL-CHAAL:- देश भर में लगातार फैल रहे कोरोना वायरस अब बिहार के बक्सर पर लगातार अपना कहर दिखाते जा रहा है| अभी-अभी एक बार फिर खबर मिली है कि बक्सर में चार और नए मरीज मिले हैं| यह सभी बक्सर जिले के नया भोजपुर के रहने वाले हैं| यह 4 और मरीज मिलने पर पूरे बक्सर जिले में अफरा तफरी एवं डर का माहौल बन चुका है| इस चार और कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे बक्सर जिला को रेड जोन में ले लिया गया है एवं भारत के हॉटस्पॉट जिलो में भी शामिल हो गया है|
हॉटस्पॉट बनने के बाद पूरे बक्सर जिले की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है| आज बिहार में कुल 13 नए मरीज मिले हैं जिसमें चार बक्सर के ,एक सासाराम के, एक पटना के एवं 7 मुंगेर जिले के मरीज मिले हैं| इन चार नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब बक्सर में कुल 8 केस हो गए हैं एवं पूर्ण बिहार में कुल 114 मरीज हो गए हैं |
अपनी निजी खबर छपवाने के लिए हमें व्हाट्सएप करें:- 6204405193
कोरोना से जुड़ी सभी अपडेट्स हम आपको लगातार देते रहेंगे|
घर में रहें ,सुरक्षित रहें


0 Comments
अपना सुझाव दें