BUXAR-HAAL-CHAAL:- बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच से अभी-अभी खबर आई है की इस अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भीषण आग लग चुकी है। यह आग लगभग 2:30 बजे के आसपास लगी है। इस भीषण आग को देखकर लोगों में अफरा तफरी कि माहौल आ गई है। बताया जा रहा है कि यह आग पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
इस भीषण आग की जानकारी फायर बिग्रेड को मिलते हैं वे अपने तीन गाड़ी लेकर पीएमसीएच अस्पताल पहुंच गए एवं आग से अभी तक जूझ रहे हैं। भीषण आग से अस्पताल के कई नई एवं महत्वपूर्ण मशीनों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगते ही फायर ब्रिगेड के लोगों ने इमरजेंसी वार्ड के मरीजों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। इस भीषण आग से इमरजेंसी वार्ड सहित आईसीयू को भी भारी नुकसान हुआ है।
अपनी निजी खबर छपवाने के लिए हमें व्हाट्सएप करें:- 6204405193

0 Comments
अपना सुझाव दें