BUXAR-HAAL-CHAAL:-संपूर्ण देश में फैल रहे कोरोनावायरस से बचाव के लिए संदिग्ध लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। हमारे देश के स्वास्थ्य कर्मी लगातार अपना योगदान दे रहे हैं लेकिन कुछ लोग इन्हीं के ऊपर हमला कर रहे हैं। इसको देखते हुए मोदी कैबिनेट ने आज ठोस कदम उठाया है। आज प्रकाश जावेडकर ने पीएम आवास पर चले मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 123 साल पुराने कानून में बदलाव के लिए अध्यादेश लाया गया है, स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला गैर जमानती अपराध होगा--हमला करने पर 3 महीने से 5 साल तक की सजा का प्रावधान है,50 हजार से 2 लाख तक के मुआवजे का प्रावधान,
गंभीर हमले के केस में 6 महीने से 7 साल तक की सजा का प्रावधान, गंभीर हमले के केस में 1 से 5 लाख तक का जुर्माना, उन्होंने बताया कि डॉक्टरों या आरोग्य कर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं होंगे, गाड़ी या क्लीनिक पर हमला हुआ तो नुकसान का दोगुना जुर्माना देना होगा, हमला करने वाले को हर्जाना देना होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना का संकट गंभीर संकट है इसलिए सरकार लगातार ध्यान दे रही है सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख का इंश्योरेंस दिया गया है। सरकार के इस अध्यादेश पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ राजन शर्मा ने सरकार को इस अध्यादेश लाने के लिए शुक्रिया कहा है।।

0 Comments
अपना सुझाव दें