BUXAR-HAAL-CHAAL:- देशभर में फैल रहे कोरोनावायरस जैसी महामारी के दौरान कोरोनावारियर की उपाधि लेने वाले सफाई कर्मी लगातार अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं| कोरोना वारियर को लगातार समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है| इस बीच भाजपा केे वरिष्ठ नेता उपेंद्र गौतम ने डुमराव नगर पालिका  के सफाई कर्मियों को आज अपने ग्राम निवास खिरौली मे सम्मानित कियाा| 

उन्होंने उन कोरोना वारियर्स को सम्मान पूर्वक भोजन कराया तत्पश्चात कुछ द्रव्य एवं भगवा गमछा से सम्मानित किया| श्री गौतम ने बताया कि सफाई कर्मी हमारे देश के एक अभिन्न अंग है एवं हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए| वह सब कोरोना जैसी महामारी मे भी लगातार हमारी मदद कर रहे हैं| इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उनके लिए कुुछ करें|

अपना निजी खबर छपवाने के लिए हमें व्हाट्सएप करें- 6204405193