BUXAR-HAAL-CHAAL:- दुनिया भर में लगातार फैल रहे कोरोनावायरस से बचाव के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं| केंद्र सरकार और राज्य सरकार कोरोनावायरस का फैलाव रोकने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगा चुकी है| इसी बीच खबर मिल रही है कि डुमराँव के चर्चित समाजसेवी सह विधानसभा प्रत्याशी रवि सिन्हा जी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लॉक डाउन से प्रभावित गरीब व असहाय वर्ग के लिए डुमराँव शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी लगातार अन्न व राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं|
जानकारी देते हुए रवि सिन्हा ने बक्सर हाल-चाल की टीम को बताया कि जब तक लॉक डाउन चलेगा मैं अपने क्षेत्र में अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीब व असहाय का सेवा करता रहूंगा| उन्होंने अपील करते हुए संदेश के रूप में सभी समाजसेवी, राजनेता, जनप्रतिनिधि व शहर के व्यवसायों को अपने आस-पास के गरीब व असहाय को मदद के लिए निवेदन किया है। उन्होंने अपने साथ सहयोग देने के लिए युवा समाजसेवी अजय राय, सूरज सिंह, चुलबुल दुबे व राहुल सिंह का आभार व्यक्त किया है ।


0 Comments
अपना सुझाव दें