BUXAR-HAAL-CHAAL:- दुनिया भर में फैल रही कोरोना वायरस के बचाव के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। इसी कोरोनावायरस को मद्देनजर रखते हुए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिनांक 5 अप्रैल 2020 को रात 9:00 बजे 9 मिनट के लिए दीपक जलाने का आदेश दिया था जिसका समस्त देशवासियों ने पूर्ण समर्थन दिया। इसका भरपूर समर्थन डुमराव के युवाओं ने भी किया। खबर आ रही है कि डुमराव नगर परिषद के वार्ड नंबर एक खिरौली गांव में युवाओं ने बढ़-चढ़कर मोदी का आदेश का पालन किया एवं दिए जलाएं।
आपको यह बताते चलें कि उन्होंने ना सिर्फ दीए जलाएं बल्कि दिए जलाने के साथ साथ उन्होंने संपूर्ण देशवासियों को एक संदेश भी दीया। उन दियों कि जगमगाहट से पूरे खिरौली गांव जगमगा उठा। इस कार्य में मुख्य रूप से राहुल गौतम, प्रशांत गौतम, आर्य गौतम, शौर्य गौतम, कृष गौतम, सौरभ चौबे, अभिषेक चौबे, रोहन गौतम, बबुआ चौबे , समर श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, शुभम चौबे आदि युवा उपस्थित रहे।
#मोदी_तोर_गजब_माया

0 Comments
अपना सुझाव दें