BUXAR-HAAL-CHAAL:-करोना जैसी वैश्विक महामारी ने हमारी देश की रीड की हड्डी तोड़ दी है। 21 दिन लॉक डाउन के दौरान कई लोगों को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को झेलनी पड़ रही है । उनके सामने दो वक्त के भोजन का सवाल खड़ा हो गया है।इसी बीच कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में समाज की एकजुटता देखते बन रही है खासकर कि बक्सर के युवा भी इसमें शामिल हैं ।इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बक्सर में युवाओं ने गरीब दलित बस्तियों में जरूरतमंदों के बीच राहत पैकेट वितरित कर रहे हैं। कल दिनांक 1 अप्रैल 2020 को बक्सर रेलवे कॉलोनी, चीनी मिल इलाके में युवाओं के द्वारा जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री (तेल,आटा, चावल,नमक आदि) के करीब 60 परिवाराें को बांटे गए हैं।

यह सारी राहत सामग्री पीयूष श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में बांटी गई है। जब बक्सर हाल-चाल की टीम वहां पहुंची तो अवधेश चौबे ने हमें बताया कि यह राहत सामग्री की पैकेट हम सभी जरूरतमंदों के बीच आगे भी बांटते रहेंगे और कहा कि लोगों को कोरोना से डरने की आवश्यकता नहीं है इसे हमें मिलकर हराना है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसमें मुख्य रूप से बक्सर के युवा पीयूष श्रीवास्तव, पवन कुमार,जीतू यादव,अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार,संजय कुमार, मयंक कुमार आदि युवा लड़के सम्मिलित थे।