BUXAR-HAAL-CHAAL:- फेसबुक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।दिनारा थाना अध्यक्ष सियाराम सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में तोड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडे को आरोपी बनाया गया है। आरोपित युवक टोडा गांव के राम सुरेश पांडे का पुत्र है। वह कई दिनों से फरार था, लेकिन देर शाम मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने उसे लुधियाना से हिरासत में ले लिया है।।।



थानाध्यक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि धर्मेंद्र ने मुख्यमंत्री को जान से मार डालने वाले को ₹2500000 इनाम देने की बात फेसबुक पर पोस्ट की थी मामला संज्ञान में आते ही तकनीकी विभाग डेयरी के सहयोग से फेसबुक पर वीडियो मैसेज भेजने वाले का पता नाम व मोबाइल नंबर सत्यापित किया गया प्राथमिकी में बताया गया है कि ऐसे आपत्तिजनक मैसेज से मुख्यमंत्री के समर्थकों में काफी आक्रोश है धर्मेंद्र पांडे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन लुधियाना में ट्रेस हुई है, जिसके बाद उसे वही हिरासत में ले लिया गया है‌।। घरवालों ने बताया कि  यु‌वक का मानसिक संतुलन विक्षिप्त बताया जा रहा है।