BUXAR-HAAL-CHAAL:- देश अभी कोरोना से कराह रहा है पूरे देश में लॉक डाउन है ऐसे में कोरोना का प्रकोप एविएशन कंपनियों पर कहर बनकर टूट पड़ा है. एविएशन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में 10 से 30 फीसदी तक कटौती करने का निर्णय लिया है. गौरतलब है कि कोरोना की वजह से भारत सहित दुनिया के करीब एक—तिहाई देशों में लॉकडाउन है.
जिसका सबसे ज्यादा नुक्सान ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए कहर बनकर टूटा है. भारत घरेलू और विदेशी हवाई यात्रा पर पूरी तरह से पाबंदी है. इसकी वजह से एविएशन कंपनियों की हालत खराब है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्पाइसजेट अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में 10-30 फीसदी तक कटौती करेगी, साथ ही कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह को मिलने वाली धनराशि में सबसे अधिक 30 प्रतिशत कटौती होगी.
एयरलाइन ने मंगलवार को कर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल में यह बात कही. ई-मेल में कहा गया है, ‘स्पाइसजेट प्रबंधन ने मार्च में सभी कर्मचारियों के वेतन में 10-30 प्रतिशत के बीच कटौती करने का फैसला किया है. हमारे अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (अजय सिंह) ने 30 प्रतिशत की उच्चतम कटौती का विकल्प चुना है.

0 Comments
अपना सुझाव दें