BUXAR-HAAL-CHAAL:- नगर में 6 घरों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर इन घरों पर नोटिस चस्पा कर हर किसी को मिलने-जुलने पर रोक लगाया गया है हालांकि, किसी घर के किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि नगर के वार्ड संख्या एक में एक व्यक्ति बाहर से आया है। उसे सर्दी जुकाम भी है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने आइसोलेशन करने के बाद किसी से मिलने-जुलने पर रोक लगा दी है। यही हाल नगर के वार्ड संख्या 3 में पांच घरों की है। यहां भी बाहर से काम करके लौटे लोगों में सर्दी-खांसी और जुकाम की स्थिति पाई गई। हालांकि, प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को बक्सर भेज कर जांच भी कराई गई है। जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आरबी प्रसाद ने बताया कि सभी छह घरों का होम आइसोलेशन कर किसी से मिलने-जुलने पर रोक लगा दिया गया है। किसी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, एहतियात के तौर पर दूसरे लोगों से मिलने पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी बाहर से आए लोगों को बक्सर भेजकर जांच कराया गया है। साथ ही, इन पर प्रशासन नियमित निगरानी रख रहा है।

   

स्वास्थ विभाग ने छह घरों को रखा आइसोलेशन में

बक्सर नगर में 6 घरों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतिया