BUXAR-HAAL-CHAAL: अफवाहों पर विराम लगने का समय आ गया है। आप परेशान न हों। जिले में कितने मरीज हैं। कौन-कौन बीमार है। इन अटकलों पर जल्द ही विराम लग जाएगा। क्योंकि आज सोमवार को कोरोना वायरस की जांच के लिए आवश्यक किट यहां पहुंच गए हैं। इसका केन्द्र सरस्वती शीशु मंदिर होगा। सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले पूणे से बिहार के लिए जांच कीट भेजा गया था। पटना से उसे बक्सर प्राथमिकता के आधार पर भेजा गया है। क्योंकि यह जिला उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा है। यहां बाहर से मजदूर भी पहुंच रहे है।
Corona war Doctors are busy treating in an environment of fear ...

इस लिए संक्रमण आगे नहीं फैले। उसके लिए समय से जांच जरुरी है। इससे पूर्व जिन लोगों में कोरोना संक्रमण का प्रभाव दिखने लगता था। उन्हें जांच के लिए पटना भेजा जा रहा था। अब तक जितने भी लोग यहां से पटना भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की सूचना नहीं है। हालांकि जांच के पहले दस दिनों में रिपोर्ट स्पष्ट नहीं होती। इस लिए पहले मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है। और अगर किसी में बुखार के लक्षण दिखते हैं तो उसे सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है।