BUXAR-HAAL-CHAAL: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी जिलों के वरीय पदाधिकारियों व सिविल सर्जन से बातचीत कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। श्री चौबे ने बक्सर सिविल सर्जन से कलेक्शन सेंटर एवं आइसोलेशन वार्ड आदि के बारे में विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के विरुद्ध जंग में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। केंद्र एवं राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जिन जिलों में कलेक्शन सेंटर नहीं है। वहां पर व्यवस्था करने को निर्देशित कर दिया गया है। इसे लेकर किसी तरह की कमी नहीं होगी। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड आदि के भी जानकारी ली। कोरोनावायरस से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को निर्देशित किया है।
उनके स्थानीय मीडिया प्रभारी नीतीन मुकेश के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने संसदीय क्षेत्र के के वरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री कार्यालय निरंतर अपने संसदीय क्षेत्र के जिलों के आला अधिकारियों के संपर्क में है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से कोरोना वायरस के अलावे जिन मरीजों को दिखाने में परेशानी हो रही है। वे टेलीफोन के जरिए डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं। ऐसी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

उन्होने कहा कि गरीबों का विशेष ख्याल रखा जाए ताकि उनके पास राशन आदि की व्यवस्था भरपूर मात्रा में हो सके। कम्यूनिटी किचन के हालात से भी अवगत हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह मौजूदा हालात को समझें। सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं। संकल्प एवं संयम के साथ जंग को पूरा करें। केंद्र एवं राज्य सरकारों के दिशा निर्देशन का पालन करें।