BUXAR-HAAL-CHAAL:- देशभर में फैल रही कोरोना वायरस ने अब बिहार के बक्सर में एक बार फिर अपना दस्तक दे दिया है| अभी-अभी खबर मिली है कि बिहार के बक्सर में दो लोग और कोरोना के मरीज मिले हैं| यह दोनों पहले के दो कोरोना मरीज़ के निकट संबंधी एवं उनके घर में ही रहने वाले हैं| जिसमें एक संबंधी और एक घर के रहने वाला है| यह सभी लोग नया भोजपुर के रहने वाले हैं| 
बक्सर प्रशासन ने यह सूचना देते हुए बताया कि कुल 59 रिपोर्ट कोरोना टेस्ट के लिए पटना भेजी गई थी| जिसमें दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है एवं 57 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है| दो कोरोना पॉजिटिव के बाद बक्सर में  4  एवं बिहार में कुल 89 कोरोना मरीज हो गए हैं| बक्सर हालचाल की टीम आप सभी से घर में रहने की एवं स्वस्थ रहने की अपील करती है|