BUXAR-HAAL-CHAAL: दुनिया भर में लगातार फैल रहीं कोरोना वायरस से अनेक संगठनों पर काफी प्रभाव पड़ा है। विश्व की सबसे बड़ी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा भी इससे प्रभावित हुई है‌।लॉकडाउन पार्ट 2 को देखते हुए आरएसएस के सरकार्यवाह आदरणीय भैय्या जी जोशी द्वारा आर एस एस के इतिहास में पहली बार पूरे देश में कुटुंब शाखा का आयोजन करने का अपील किया गया था। जिसका पालन लाखों संघ सेवक परिवारों ने किया।

इसका पालन संघ के पूर्व प्रचारक, धर्म जागरण समन्वय विभाग के पूर्व प्रांत प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र गौतम ने भी पूरे परिवार के साथ कुटुंब शाखा लगाई। उन्होंने बताया कि समय एवं परिस्थिति के अनुसार संघ अपनी कार्य पद्धति में परिवर्तन से कभी परहेज नहीं करता है। इसी वजह से आर एस एस 95 वर्षों से अनवरत विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन बना हुआ है।