BUXAR-HAAL-CHAAL:- पूरी दुनिया भर में कोहराम मचाने वाली कोरोनावायरस के बचाव के लिए सरकार ने लोक डाउन की घोषणा की है। इस लॉक डाउन ने हमारी देश की अर्थव्यवस्था को झकझोर के रख दिया है। खासतौर पर बक्सर जिले के किसानों को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खबर मिल रही है कि बक्सर जिले के सिकरौल पंचायत के किसानों को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सिकरौल पंचायत के उत्तमपुर गांव के रहने वाले एक किसान मनीष कुमार राय ने हमें बताया की वे सब लोग डीएम से पास लेकर पंजाब गए एवं वहां से हार्वेस्टर के चालकों को लेकर यहां पर आएं। परंतु प्रशासन ने उन सभी चालकों को 14 दिनों की क्वॉरेंटाइन में रखती है। जिससे उनकी फसलों का भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से यह भी दरख्वास्त की है की सरकार उनकी फसलों को नुकसान होने से बचाने के लिए कोई कदम उठाएं।