BUXAR-HAAL-CHAAL:- देशभर में कोरोना के प्रभाव से बचने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण गरीब तबके के लोगों को बहुत सी कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है| इस बीच डुमराव के जंगल बाजार रोड के इलाके में कई सारेे लोगों को खाने की भी परेशानी उठानी पड़ रही है| जिसके लिए अब्दुल्लाह हाशमी जी ने प्रशासन से इन व्यक्तियों की मदद के लिए गुहार लगाई है| जिसका कुछ भी परिणाम अभी तक नहीं आया है|

उन्होंने बताया कि पिछले 12 अप्रैल 2020 को उन्होंने डुमराव अनुमंडल पदाधिकारी को इस बात की सूचना व्हाट्सएप  के माध्यम से दी| परंतु इसका कोई भी समाधान अभी तक नहीं हुआ है| बक्सर हालचाल की टीम भी डुमराव प्रशासन से यह निवेदन करती है कि उन व्यक्तियों को जल्द से जल्द जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराया जाए| हम उन सभी समाजसेवी से भी निवेदन करते हैं कि कृपया आपसे जितना हो सके , आप उन सभी लोगों को मदद करें|