BUXAR-HAAL-CHAAL:- मंगलवार को चिह्नित कुल नौ जमातियों को क्वारंटाइन के लिए बक्सर भेजा गया है। ये लोग बिहार समेत पूरे देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद चुपके से जमात में भाग लेने के लिए निकल गए थे। जो नई दिल्ली के अलावा आसनसोल तथा बिहारशरीफ में आयोजित जमात के कार्यक्रम और धाíमक आयोजन में भाग लिए थे। इसमें एक डुमरांव के अलावा सभी नया भोजपुर के बताए जाते हैं। सभी जमात में शामिल होने की अपनी जानकारी छिपा रहे थे। इसकी जानकारी डुमरांव एसडीओ हरेंद्र राम को मिली थी। उन्होंने तत्काल पूरे मामले की जांच डुमरांव बीडीओ प्रभात रंजन से कराई। जैसे ही जांच पूरी हुई तो सबको स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जांच के लिए भेज दिया गया है।
इसमें एक व्यक्ति डुमरांव का है, शेष नया भोजपुर के हैं। मंगलवार को 9 जमातियों को क्वारंटाइन के लिए बक्सर भेजा गया है। जिसमें डुमरांव के मौलाना नईम हाशमी तथा नया भोजपुर के खुर्शीद भट्ट जमात में भाग लेने नई दिल्ली गया था। वहीं, नया भोजपुर के असद खान, इकबाल कुरैशी, शेख असलम बिहारशरीफ में जमात के कार्यक्रम में भाग लिए थे। जबकि, नया भोजपुर के ही जावेद आसनसोल में भाग लिए थे। कुल 9 लोगों को बक्सर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बने क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया है। वहां सभी जमातियों का नमूना लेकर जांच कराई जाएगी। अगर इनमें कोई भी कोरोना संक्रमण का पॉजिटिव आया तो उसके पूरे परिवार को भी क्वारंटाइन कर जांच की जाएगी।



0 Comments
अपना सुझाव दें