BUXAR-HAAL-CHAAL:- आज दिनांक 15 अप्रैल 2020 गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के बचाव के लिए लॉक डाउन 2.0 के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है| इस गाइडलाइन में गृह मंत्रालय ने यह सूचना दी है कि कौन-कौन सी सेवाएं लॉक डाउन में खुले रहेंगे अथवा कौन-कौन सी सेवाएं बंद रहेंगी| यह सब सेवाएं 20 अप्रैल 2020 से शुरू करने की बात की गई है|
गृह मंत्रालय ने सूचना देते हुए बताया है कि सुरक्षित जिलों में कृषि से जुड़े कार्य, मछली पालन गतिविधियों , आयुष सेवाओं, दूध की बिक्री, कलेक्शन वितरण का काम, पेट्रोल पंप ,प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ,डीटीएच केबल ,ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक गतिविधियां ,आवश्यक सामानों के दुकान ,दवा दुकानों, कुरियर सेवा ,बिजली आदि सेवाएं खुले रहेंगी |
बैंक शाखाएं, एटीएम, पोस्टल सेवा, पोस्ट ऑफिस, आईआरडीआईए, बीमा कंपनी, मनरेगा के तहत कार्यो को भी इजाजत दी गई है| गृह मंत्रालय ने ट्रकों की परिचालन पर भी कुछ सर्तो के साथ चालु रखने के लिए इजाजत दे दी है| बस ट्रेन अथवा एरोप्लेन का परिचालन रोक दिया गया है| इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर थूकना भी रोक दिया गया है|


0 Comments
अपना सुझाव दें