BUXAR-HAAL-CHAAL: एक वर्ष का मासूम बच्चा पार्थ बहुत बीमार था। उसके पिता सचिन यदुवंशी बहुत परेशान थे। पूरी रात उन लोगों ने किसी तरह काटी। इस बीच उसका बुखार बढ़ता जा रहा था। वह उल्टी भी कर रहा था। उसे देखकर मां और पिता को रुलाई आ रही थी। परेशान पिता ने विवश होकर जिलाधिकारी अमन समीर को फोन किया। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया। सीओ नावानगर को एंबुलेंस के साथ वहां भेजा।

एक घंटे मदद पहुंच गई। एक वर्ष के पार्थ को बक्सर सदर अस्पताल लाया गया। यहां उपचार हुआ। जब उसकी हालत में सुधार हुआ तो उसे शाम में एंबुलेंस से गांव बिक्रम इंग्लिश वापस भेज दिया गया। यह वाकया शनिवार का है। बच्चे के पिता ने आभार जताते हुए बक्सर खबर से कहा यह वाकया हमेशा याद रहेगा। डीएम साहब का एहसान मैं पूरी जिंदगी नहीं भूलूंगा।

सचिन स्वयं रेलवे कर्मचारी है। लॉकडाउन में हुई बंदी के कारण। वे परिवार के साथ अपने गांव लौट आए हैं। जो सिकरौली थाना के अंतर्गत आता है। जब उनका बच्चा बीमार हुआ तो वे बहुत परेशान थे। जिला मुख्यालय से इतनी दूर वे कैसे इस समस्या से निपटेंगे। यह बात उन्हें परेशान कर रही थी। लेकिन, इस विकट परिस्थिति में प्रशासनिक मदद के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया है।

0 Comments
अपना सुझाव दें