BUXAR-HAAL-CHAAL:- इस्लाम धर्म का प्रचार प्रसार करने के लिए पहुंचे विदेशी पर्यटक पिछले 3 मार्च से बक्सर कि नया भोजपुर में रह रहे हैं| गांव की एक मस्जिद में धर्म प्रचार प्रसार कर रहे हैं वह लोग| बताया जाता है कि लगभग 15 दिनों से पर्यटकों को आए हुए हो गया है लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं है| इनमें इंडोनेशिया के 7 और मलेशिया के 4 लोग हैं| इनके साथ मुंबई के भी 2 लोग मौजूद हैं| एसडीओ हरेंद्र राम ने बताया कि इनकी भाषा को ट्रांसलेट करने के लिए 2 लोग मुंबई के हैं |यह सभी 3 मार्च को बक्सर जिले में आए हैं |एसडीओ ने तत्काल इसकी सूचना डीएम अमन समीर को दे दि|
उन्होंने इसकी पूरी जानकारी उनसे मांगी| इस संदर्भ में नया भोजपुर डीएसपी से बात की गई तो उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी हालांकि एसडीओ ने उनसे रहने खाने में कोई परेशानी नहीं होने की बात पूछी |उनके साथ आए उसी गांव के बीडीसी ने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है उन्होंने उन्हें बताया गया कि डीएम जैसा आदेश देते हैं उसके मुताबिक काम किया जाएगा |अब सवाल यह उठता है कि कोई विदेशी आकर ठहरे हुए हैं और प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं है |साथ ही विदेशी लोगों के द्वारा भी इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई है |डीएम अमन समीर का कहना है कि इनके आने विभाग को सूचना दी गई है एक पत्र आया है जिसमें उनको वहां बुलाया गया है इस संबंध में सरकारी आदेश मिलने के बाद तत्काल कार्यवाही की जाएगी को अलग रखकर जा रही हैं|

0 Comments
अपना सुझाव दें