BUXAR-HAAL-CHAAL:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है| पूरे देशवासी इस लॉक डाउन का अच्छी तरह से पालन कर रहे हैं| इस बीच पूरे देश में कई लोग इसका उल्लंघन भी कर रहे हैं जिन्हें हमारे देश के पुलिस उन्हें दंडित भी कर रहे हैं| इस बीच बिहार के बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल में एक अलग ही घटना सामने आई | सूत्रों के मुताबिक खबर आ रही है की डुमराव के एक मैदान में पिछले 3 दिनों से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था| आज इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच था|
बताया जा रहा है कि भारी तादाद में युवा लड़के मैच का आनंद उठा रहे थे| जिससे लॉक डाउन का उल्लंघन हो रहा था| इसकी सूचना किसी ने स्थानीय प्रशासन को दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने उन युवकों को पकड़ने की कोशिश की| लेकिन पुलिस को देखते ही मैदान के सारे लड़के नौ दो ग्यारह हो गए| मौके पर पहुंची बक्सर हाल-चाल की टीम को पुलिस प्रशासन ने बताया कि तकरीबन 100 से 150 की तादाद में युवक उस मैदान में थे|

0 Comments
अपना सुझाव दें