BUXAR-HAAL-CHAAL: पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश है। ऐसे में लोग अगर किसी बात को लेकर परेशान हैं तो वह है राशन। अर्थात अनाज रहेगा तो सबका पेट भरेगा। साथ ही खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो चली है। अगर उसे समय रहते खलिहान नहीं लाया गया तो अन्न संकट पैदा हो जाएगा। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया हैं कृषि कार्य लॉकडाउन से बाहर रहेंगे। लेकिन, इस कार्य में लगे लोग यह जान लें। उन्हें कार्य करने की अनुमति मिली है। निर्देशों के उल्लंघन की नहीं। जो भी लोग हैं, निर्धारित दूरी से ही काम करें। अनजान अथवा दूर के लोगों से न मिले

सबसे निर्धारित दूरी से बात करें। एक दूसरे के संपर्क में आने से बचें। क्योंकि अभी खतरा टला नहीं है। इस बीच जिले में भी बहुत से किसानों ने यह आग्रह किया था। हार्वेस्टर के चालक पंजाब से आते हैं। उन्हें यहां लाने की अनुमति दी जाए। प्रशासन ने इसकी सहमती दी है। इसके लिए जिला कृषि कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अथवा उस विभाग से जुड़े लोगों से इसकी सलाह आप स्वयं ले सकते हैं। फिलहाल हम आपको इतना बता दें। प्रधानमंत्री ने कृषि को इस लॉक डाउन से बाहर रखने की बात कही है। जिससे लोगों को अनाज, फल व सब्जियां आदि मिलती रहें। खबर में प्रमाण के तौर पर उपर तस्वीर दी गई है। जिसमें सरकार के निर्देश का उल्लेख है।