बक्सर हाल-चाल :-
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति द्वारा अपना राजनीतिक कैरियर प्रारंभ करने वाले रवि सिन्हा का विगत आठ साल से बक्सर जिले में सांगठनिक व सामाजिक कार्य को देखते हुए द प्लुरल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बक्सर जिला का कमान रवि सिन्हा के हाथों में सौपा गया है व दिवाकर पाण्डेय जी को जिला सचिव का पदभार सौपा गया है, बताते चलें कि पूर्व में रवि सिन्हा "अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (रजि.2150)" के चार साल तक युवा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही साथ विधानसभा चुनाव 2020 में प्लुरल्स पार्टी से डुमराँव विधानसभा (201) से प्रत्याशी भी थे पर कुछ कारणवश उनका नामांकन रद्द हो गया था|
उपरोक्त बातों का जानकारी देते हुए रवि सिन्हा ने बताया है कि पार्टी द्वारा दिये गए जिम्मेवारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूँगा व बक्सर जिले में पार्टी के मजबूती के लिए अपना भरपूर प्रयास करूँगा और उन्होंने इस जिम्मेवारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा पुष्पम प्रिया चौधरी जी के साथ साथ राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व जिला कार्यकर्ताओ का विशेष आभार प्रकट किया है। आज सुबह से ही रवि सिन्हा के प्रशंषको द्वारा बधाई का तांता लगा हुआ है।
एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193


0 Comments
अपना सुझाव दें