बक्सर हाल-चाल :- 
कोरोना संक्रमण के दौरान बेपटरी  हो चुके जिंदगी जीवन को सामान्य होने की प्रबल सम्भवना बन चुकी है। अब कोरोना वैक्सिन उपलब्ध हो चुका है। विदित हो कि बीते 23 दिसंबर को नगर के जलपुत्र के नाम से प्रसिद्ध युवा समाजसेवी अजय राय ने पटना कोविड संक्रमण से बचाव हेतु पटना एम्स में तैयार हो रहे स्वदेशी वैक्सिन का ट्रायल ऊपर कराया था। जिसके बाद जिला पदाधिकारी अमन समीर ने अजय के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बुके , मेडल और प्रश्सित पत्र देकर समानित कर धन्यवाद भी दिया। इसके अलावे नगर के मुख्य पार्षदा भागमनी देवी के साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन भी किया था। इसके साथ ही अजय ने वैक्सिन को लेकर लोगो मे बने अफवाह को दूर करने के लिए लोगो के बीच जोरो-शोरो से जागरूकता अभियान भी चलाया था। वही  अजय ने बीतें दिन मंगलवार को पटना एम्स में अपने ऊपर दूसरी बार वैक्सीन का परीक्षण कराया जो कि सफल रहा। अपने उपर  वैक्सीन ट्रायल करा लौटें अजय ने अपने अनुभव को अजय ने  बताया की देश हित मे वैक्सीन ट्रायल में हिस्सा लेकर बहुत खुश हैं। कोरोना का टीका लगवाने से  किसी प्रकार का कोई साइड इफ़ेक्ट का डर नही है।
बल्कि पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा सुरक्षित और स्वस्थ महसूस कर  रहे हैं। बेजवह लोग वैक्सीन ट्रायल को लेकर अफवाहे उठा रहे हैं। यह महज का साधारण टिका है जो कि हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है। देश हित में लोगो को उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर वैक्सीन ट्रायल में भाग लेना चाहिए।



एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -

अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193