रवि सिन्हा बनें Plurals पार्टी के डुमरांव से उम्मीदवार,8 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन
October 06, 2020
बक्सर हाल-चाल :- डुमरांव विधानसभा प्रथम चरण के चुनाव का हॉट सीट माना जा रहा है इस विधानसभा से एक से बढ़कर एक प्रत्याशी मैदान में उतरने को तैयार हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में युवाओं के लोकप्रिय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश सिन्हा भी मैदान में उतरने वाले हैं। आपको बता दें कि रवि सिन्हा Plurals पार्टी के उम्मीदवार होंगे जिनका नामांकन 8 अक्टूबर को होना है। बताते चलें कि रवि सिन्हा सामाजिक कार्यकर्ता है जोकि कोरोना महामारी के दौरान गरीबों के बीच राशन पहुंचाने में सदैव तत्पर रहे हैं। बता दें कि बक्सर हाल-चाल की टीम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वह भारी मतों से विजई होंगे और डुमरांव की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।।
एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193
0 Comments
अपना सुझाव दें