बक्सर हाल-चाल :- बक्सर जिले के चुनाव विधानसभा सीट प्रथम चरण के चुनाव के लिए हॉट पिक माना जा रहा है क्योंकि कल के दिन ही डुमराव के निवर्तमान विधायक ददन पहलवान का जदयू से टिकट काटे जाने के बाद उनका निर्दलीय मैदान में आना चुनाव को दिलचस्प बना दिया है और इसी बीच एक और बड़ी खबर आ रही है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सह चौंगाई के जिला पार्षद अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही डुमरांव से चुनावी ताल ठोकेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे रालोसपा के टिकट पर डुमरांव विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें कि बंटी शाही जिले के चर्चित चेहरे हैं और युवाओं में काफी लोकप्रिय होने के साथ-साथ 3 बार से लगातार चौंगाई से जिला पार्षद है।।






एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -

अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193