बक्सर हाल-चाल :-  बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मंगलवार देर रात डीजीपी पद से वीआरएस लेकर बिहार की राजनीति में सबको चौका दिया है। बता दें कि मंंगलवार रात को बिहार सरकार द्वारा आईपीएस गुप्तेश्वर पांडे का वीआरएस मंजूर कर लिया है। उनकी जगह एसके सींगल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दियाा गया है।
 
बक्सर से लड़ेंगे चुनाव

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का इस्तीफा बिहार सरकार द्वारा मंजूर करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बक्सर विधानसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार होंगें तथा इस न्यूज़ को सुनते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आपको बता दें कि क्षेत्र के लोगों द्वारा पहले से ही क्या यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह बक्सर सीट से चुनाव लड़ेंगे और अब उनका इस्तीफा देना लोगों का संभावना हकीकत में बदलने लगा है। लेकिन अभी तय नहीं हुआ है कि वह भाजपा या जदयू से उम्मीदवार होंगे।


जदयू से उम्मीदवार बनाया जा सकता है
लेकिन कुछ दिनों पहले बीते 15 सितंबर को उनका बक्सर आना वह जदयू जिलाध्यक्ष से मुलाकात करना यह संकेत दे रहा है कि बक्सर विधान सभा चुनाव में जदयू से उम्मीदवार हो सकते हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा अपनी परंपरागत सीट जदयू को देगी या खुद उनको अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाएगी।।

सोशल मीडिया पर लाइव आएंगे
आपको बता दें कि आईपीएस गुप्तेश्वर पांडे डीजीपी पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में खूब चर्चा किया जा रहा है कि वह बक्सर से चुनाव लड़ेंगे इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया है कि आज दिनांक 23 सितंबर को शाम 6:00 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आएंगे और अपनी बात लोगों के बीच रखेंगे।।


हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193