बक्सर हाल-चाल :- जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे-वैसे अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा अपना अपना प्रचार क्षेत्र में करते नजर आ रहे हैं इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रवि सिन्हा ने आज डुमरांव शहर में मेगा रोड शो कर अपना दावा मजबूत किया। इस रोड शो में युवाओं का जनसैलाब उमड़ा था। आपको बता दें कि रवि सिन्हा ने आज  माता डुमरेजनी का आशीर्वाद लेकर सुबह के 11 बजे से राही लाइन होटल से दल बल व सैकड़ों युवा साथियों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाले जो कि डुमराँव शहर के हर गली व मुख्य मार्ग से होते हुए नया भोजपुर से होकर पुराना भोजपुर मार्ग से पुनः डुमराँव शहर होते हुए अंततः माँ डुमरेजनी मंदिर पर खत्म हुआ।

 आपको बताा दें रवि सिन्हा विगत दो दिन पहले हुए दो दिवसीय ऑनलाइन सर्वे में एक नम्बर पोजीशन के साथ 2406 वोट में 871 वोट पाकर शीर्ष पर रहे और हाल ही में बक्सर हाल-चाल की टीम द्वारा कराए जा रहे हैं ऑनलाइन सर्वे में लग रहा है कि डुमरांव की जनता व युवाओ का आपार समर्थन से ये जरूर माहौल बन गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को मजबूती के साथ टक्कर दे सकते हैं। बक्सर हाल-चाल की टीम उन्हें आगामी चुनाव को लेकर शुभकामनाएं देती हैं ‌।।
 
कौन होगा डुमरांव विधानसभा का विधायक, सर्वे हुआ चालू वोटिंग करें।👇👇👇








हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193