बक्सर हाल-चाल :- बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड केेे केशवपुर गांव का स्वास्थ्य उपकेंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है। आपको बता दें कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर न तो डॉक्टर आतेे हैं और ना ही कोई मेडिकल स्टाफ जिसके चलते इसकाा भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। जिसके कारण गांव केे लोगों को काफ़ी स्वास्थ्य की समस्याओं का सामना करनाा पड़ता है। गांव केे लोगों का कहना है कि अगर रात में कोई बीमार होता है तो उसे 7 किलोमीटर दूर सिमरी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाना पड़ता है।

 गांव के ही कांग्रेस पार्टी के नेता सह आईटी सेल अध्यक्ष ब्रह्पुर गौतम सागर का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कई बार इस समस्या को बताया है लेकिन हर बार आश्वासन मिलने के बाद कुछ नहीं होता है। उन्होंने बताया कि कई बार विधायक शंभू यादव एवं जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में चुनाव के समय एक बार फिर यह मुद्दा गांव के लोगों द्वारा वोट मांगने आए जनप्रतिनिधियों से उठाया जाएगा।।




 



हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193