बक्सर सीट होगी भाजपा के खाते में
आपको बता दें कि गत कुछ दिनों पहले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का जदयू में शामिल होने पर पूरे जिले में यह खबर फैल रही है कि वह जदयू के टिकट पर बक्सर से चुनाव लड़ेंगे तथा भाजपा अपने गठबंधन धर्म को निभाते हुए इस बार के विधानसभा चुनाव में बक्सर की सीट जदयू के खाते में दे देगी लेकिन इस खबर को सुनते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बक्सर की सीट भाजपा की पुरानी सीट है और इस सीट पर भाजपा लंबे समय से अपना उम्मीदवार उतारती आ रही है और आगे भी उतारेगी। ऐसे में अगर भाजपा अपनी सीट जदयू को दे देती है तो भाजपा कार्यकर्ता इस चुनाव में जदयू का प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेगी और ना ही प्रचार करेगी। बक्सर सीट को लेकर हुए घमासान के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने बयान देते हुए कहा कि बक्सर भाजपा की पारंपरिक सीट है और वह कभी इस सीट को गठबंधन में जाने नहीं देगी। बक्सर की सीट पर स्थानीय कार्यकर्ता को ही टिकट मिलेगा और जीतेगा भी।।
हमारा आपसे यही निवेदन है की आप स्वयं ही अपना सुरक्छा करें और इंडिया फाइट्स कोरोना में अपना अहम योगदान दे.घर से बाहर निकलने से पहले जरुर से जरुर मास्क का इस्तमाल करें एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भरपूर पालन करें.ये सभी बाते आपके सुरक्षा के लिए ही हैं. इस लिए इन बातों को पाबन्दी एवं बोझ न समझे. एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -



0 Comments
अपना सुझाव दें