बक्सर हाल-चाल :- बिहार भाजपा द्वारा चुनाव की तैयारी शुरू कर दिया गया है। जिसके कारण मंच, मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की जा रही है उसी क्रम में बक्सर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसमें प्रियरंजन चौबे को अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया। इसकी सूचना सुनते हैं बक्सर के युवाओं में काफी जोश देखने को मिला कई युवाओं ने बताया कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।इसकी घोषणा बिहार भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह द्वारा किया गया। बताते चलें कि प्रियरंजन चौबे पूर्व में RTI मंच के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं। उन्होंने पार्टी में पुरी ईमानदारी निष्ठा से काम किया जिसके बदौलत उन्हें जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण पद मिला है। मनोनित होने पर लगातार पार्टी के नेताओं उन्हें बधाई दें रहें है।