बक्सर हाल-चाल :- आज सुबह-सुबह डुमराव के गोला बाजार में गुटका दुकान पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। पुलिस ने थोक व्यापारी अशोक कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।वह अपने दुकान से गुटखा एवं पान मसाला को बेच रहा था जो कि बिहार में गैरकानूनी एवं प्रतिबंधित है उसकी दुकान खुली हुई थी जिसके कारण पुलिस ने छापेमारी की ।उसके पास से ₹40 हजार नगदी भी बरामद किए गए हैं। उसके यहां से 5 पेटी पान मसाला भी बरामद हुआ।