बक्सर हाल-चाल :- लागातार बक्सर में बढ़ रही कोरोना पॉज़िटिव की संख्या में एक बार फिर इजाफा हुआ है। अभी अभी खबर मिली है कि बक्सर में एक साथ 21 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी प्रवासी मजदूर है। बक्सर का शासन द्वारा बताया गया कि यह सभी मजदूर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं तेलंगाना से आए हुए मजदूर हैं। इसमें से 20 लोग राजपुर के हैं । एक महिला पॉजिटिव पाई गई है जो कि बक्सर से नहीं है यह झारखंड की रहने वाली है इनके बारे में सूचना प्राप्त हुई थी कि यह दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल से कोरोना जांच कराकर प्राइवेट गाड़ी से झारखंड जा रही है जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत झारखंड प्रशासन द्वारा उनका लोकेशन बलिया बक्सर बॉर्डर बताया गया है इनको आइसोलेटेड करते हुए पुनः जांच कराई गई। जिले में अब कुल 29 कोरोना पॉजिटिव की संख्या हो गई है।


0 Comments
अपना सुझाव दें