बक्सर हाल-चाल :- बक्सर में कल तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या कुल 29 थी लेकिन आज एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा हुआ है आज कुल 14 नए मामले सामने आए हैं।ये सभी मरीज तेलंगाना राज्य से आए लोग हैं और राजपुर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे हैं। हम जिले में कुल 43 कोरोना के एक्टिव मामले हो गए हैं।।