BUXAR-HAAL-CHAAL:- व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। इसकी चेतावनी एक पहले अर्थात गुरुवार को पुलिस कप्तान यूएन वर्मा ने दी थी| बावजूद इसके इस तरह के भ्रामक संदेश और भड़काउ वीडियो यहां से वहां भेजने का सिलसिला जारी है।
आज शुक्रवार को ऐसी ही एक मामले में धनसोई पुलिस ने धर्मेन्द्र माझी को गिरफ्तार किया है। यह युवक छत्तुपुर गांव का निवासी है। सदर डीएसपी सतीश कुमार के अनुसार इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने धनसोई साइबर सेनानी ग्रुप में गलत संदेश भेजा था। इस लिए आप भी यह जान लें। किसी भी ग्रुप में अनावश्यक संदेश न भेजें।

0 Comments
अपना सुझाव दें