BUXAR-HAAL-CHAAL:-देशभर में लगातार फैल रहे कोरोनावायरस से बचाव के लिए लगे लॉक डाउन से गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय कई समाजसेवी, राजनीतिक दल, संस्थाएं, समिति आदि गरीबों के सामने देवदूत बनकर लगातार मदद को सामने आ रही हैं। खबर मिली है कि बक्सर में भी महर्षि विश्वामित्र हिंदू सेवा समिति के सदस्य आरके राय के नेतृत्व में लगातार असहाय गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
समिति के सदस्य आरके राय ने बताया कि हमारी संस्था महर्षि विस्वामित्र हिन्दू सेवा समिति के सदस्य टिंकू राय,डॉ एसके सिंह,बिट्टू जी और सौम्य राय के अथक प्रयास से बक्सर के नई बाजार, वार्ड संख्या 7,8 तथा उन्नाव रेलवे गुमटी के समीप रह रहे हैं झुग्गी झोपड़ी में गरीब लोगो को राशन उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने बताया कि यह संस्था विगत 3 वर्षों से लगातार सामूहिक विवाह का आयोजन कराती आ रही है और आगे भी कराएगी। उनके समिति का सोच है कि कोई भूखा ना रहे हमारे आस-पास। उन्होंने बताया कि समिति के कार्यालय बाबा विश्वनाथ मार्केट नियर आईटीआई फील्ड के समीप कार्यालय पर प्रतिदिन राहत सामग्री बांटा जा रहा है। समिति कोरोना वायरस जैसे महामारी से गरीबों को परेशानी ना हो इसके लिए अपना हेल्पलाइन नंबर जारी की है।
हेल्प लाइन नम्बर -
श्री टिंकू राय 9471487598
आरके. राय 7667267728
अपना निजी खबर छपवाने के लिए हमें व्हाट्सएप करें- 6204405193




0 Comments
अपना सुझाव दें