BUXAR-HAAL-CHAAL:- कोरोना ने तो पूरी देश में भयावह स्थिति ही बना दी है| आज बिहार के बक्सर जिला में कोरोने ने अपना गजब ही प्रकोप दिखाया है| आज दोपहर लगभग 2:00 बजे की खबर थी कि बक्सर में दो और कोरोना के मरीज पाए गए थे| परंतु अभी अभी एक बार फिर खबर मिली है कि आज रात लगभग 8:00 बजे बक्सर के नया भोजपुर पंचायत में दस और कोरोना मरीज मिले हैं|
यह सभी पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे| यह बक्सर के लिए बहुत ही दुखद एवं चिंता दायक स्थिति पैदा हो चुकी है| आज कुल 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिससे जिले में कुल 20 कोरोना मरीज हो चुके हैं| इसलिए बक्सर हालचाल की टीम आपको लगातार घर में रहने कि एवं जिला प्रशासन के नियमों का पालन करने का अपील कर रही है| कृपया आप लोग कोरोना से सतर्कता बरतें|
अपनी निजी खबर छपवाने के लिए हमें व्हाट्सएप करें- 6204405193




0 Comments
अपना सुझाव दें