BUXAR-HAAL-CHAAL:- वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी कोरोना की भयावहता के बीच बक्सर के गरीबों के लिए लगातार सुखद खबर मिल रही है। आज दिनांक 10-4-2020 को रवि सिन्हा (नेता आप) व राहुल राज (वरिष्ठ नेता आप) के प्रयास से नया भोजपुर में जरूरतमंद को अनाज व सब्जी वितरण किया गया। जिससे गरीबो कि चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला।

बक्सर हाल चाल कि टीम को रवि सिन्हा जी ने बताया कि देश कोरोना से जूझ रहा है और सरकार का रवैया उदासीन है। जहां तक हम लोगो से संभव हो रहा है हम लोगो तक राहत सामग्री पंहुचा रहे हैं। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।हमलोगों ने पुलिस से लेकर आम लोगों तक मदद पहुचाने का कार्य कर रहे हैं।

वरिष्ठ नेता राहुल राज ने भी बताया कि हम लोग विगत 27 मार्च से ही लोगो के बीच मास्क, ग्लब्स, साबुन व अनाज वितरण का कार्य कर रहे हैं। सरकार के बिना तैयारी के लॉक डाउन करने से आम जनो का जीवन किनारे लग गया है।
इस मुहिम में आनंद राज आंनद, महिला जिलाध्यक्ष (आप) रश्मि चौबे, मनोज यादव जिलाध्यक्ष आप, दानिश पठान, तौकीर पठान और कुंदन विजय सिंह का विशेष सहयोग रहा