BUXAR-HAAL-CHAAL:- वैसे तो लोग कोरोना वायरस से अपने बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत कर रहे है। लेकिन यह सोशल डिस्टेंसिंग का सिद्धांत बैंकों के सामने पूरी तरह से ध्वस्त हो जा रहा है।
आज दिनांक 13 अप्रैल 2020 को लगभग 10:30 बजे के आसपास केनरा बैंक के डुमराव वाले शाखा में लोगों का बहुत बड़ा समूह कतार में खड़ा था। यह दृश्य देखकर बैंक के आसपास के लोग पूरी तरह से चकित हो गए।
उस बैंक के आसपास लगभग 20 से 40 लोगों की तादाद में भीड़ इकट्ठा थी। सभी लोग केनरा बैंक में अपने व्यक्तिगत काम से आए थे। अब सवाल यह खड़ा होता है कि इतने लोगों यदि एक जगह इकट्ठा हो तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किस तरह से होगा। हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की बात कई बार की गई है लेकिन यहां की जनता इन सब चीजों को अनदेखा कर रही हैं।




0 Comments
अपना सुझाव दें