BUXAR-HAAL-CHAAL:- लॉकडाउन के दौरान गरीब और बेसहारा लोगों के सामने खाने का संकट आ गया है। जिसे निपटने के लिए राजद नेता मैदान पर आ गए हैं । कल दिनांक 11 अप्रैल 2020 को बक्सर के विभिन्न क्षेत्रों में राजद नेताओं ने गरीब एवं असहाय लोगों के बीच खाने का पैकेट, राशन और मास्क वितरण किए। इसका मुख्य रूूप से नेतृत्व युवा राजद जिला प्रवक्ता रौशन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से शामिल युवा राजद नेता लक्षमण ठाकुर,रोहित ठाकुर, कृष्ण कुमार, कमलेश कुमार, मंतोष पाण्डेय इत्यादि सम्मिलित हुए। रौशन कुमार श्रीवास्तव ने बक्सर हाल-चाल की टीम को बताया कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की सेवा के लिए आगे भी तत्पर रहेगी।



0 Comments
अपना सुझाव दें