बक्सर हाल-चाल :- कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन बनकर तैयार है। फिलहाल उसका परीक्षण चल रहा है। तीसरे चक्र के परीक्षण में शामिल होने के लिए कई आम लोगों के साथ-साथ समाजसेवी भी सामने आए।जिससे लोगों में बेहतर संदेश गया। 

इसी क्रम में कल दिनांक 31 दिसंबर 2020 को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह RSS के पूर्व प्रचारक उपेंद्र गौतम अपने पत्नी श्रीमती पुष्पांजलि देवी के साथ पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए पहुंचे।

इस मौके पर AIIMS पटना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सी.एम. सिंह व H.O.D(होम्योपैथ)  डॉ. वी.के. सिंह मौजूद रहे| बताते चलें कि डॉ. सी.एम. सिंह ने स्वयं अपने हाथों से श्री गौतम एवं उनकी पत्नी को वैक्सीन ट्रायल का टीका लगाया|

श्री गौतम ने बताया कि डॉ. सी.एम. सिंह और डॉ. वी.के. सिंह ज़मीनी स्तर पर जनसेवा की भावना की कद्र करते हैं और अपने सेवा में कोई कसर नही छोड़ते हैं।  साथ ही साथ  दोनों दम्पतियों ने सभी आम जनता से निवेदन करते हुए कहा कि इस कोरोना वैक्सीन के ट्रायल से कोई खतरा नहीं है,  अधिकाधिक लोग इस कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में भाग लेकर देशहित में अपना योगदान दें|




एसे ही Live-
Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत  के पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -

अपना निजी खबर अथवा  विज्ञापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193