बक्सर हाल-चाल :- जिला प्रशासन बक्सर के नेतृत्व में बीते 23 दिसंबर को एम्स पटना जाकर कोविड-19 वैक्सीन के सात फ्रंटियर योद्धाओं को गुरुवार को जिला पदाधिकारी अमन समीर द्वारा प्रशस्ति पत्र बुके और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सातों योद्धाओं को धन्यवाद देते हुए जिला पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इससे वैक्सिन को आमजनों में उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। डीएम ने कहा की सकारात्मक माहौल बनाने में इसका काफी योगदान होगा।उन्होंने कहा कि वैक्सिन ट्रायल में शामिल होने से किसी प्रकार का कोई खतरा नही है। जिलाधिकारी ने इसे सुरक्षित बताया।

इसी बीच नगर के दक्षिण टोला के रहने वाले जलपुत्र के नाम से प्रसिद्ध अजय राय ने एम्स में हो रहे स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल अपने ऊपर करवाया। जिसके बाद डीएम अमन समीर ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशस्ति पत्र बुके और शील्ड देकर सम्मानित किया। अपने उपर हुए वैक्सीन ट्रायल को लेकर अजय ने बताया की देश हित मे वैक्सीन ट्रायल में हिस्सा लेकर बहुत खुशहूँ।

कोरोना का टीका लगवाने से किसी प्रकार का कोई साइड इफ़ेक्ट का डर नही है। बेजवह अफवाहो पर ध्यान न दें । यह महज का साधारण सा टिका है जो कि हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है। वैक्सिन ट्रायल में लोगो को उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर वैक्सीन ट्रायल में भाग लेना चाहिए।




एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -

अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193