बक्सर हाल-चाल :- लोक आस्था का महापर्व छठ को जोरो-शोरो पर तैयारियां चल रही हैं। इसके अब कुछ ही शेष है। वही नगर के युवा समाजसेवी अजय राय ने आस्था के इस महापर्व पर छठव्रतियों के पुख्ता सुरक्षा व सुविधा को लेकर युवा समाजसेवी अजय राय ने छठव्रतियों को घाटों पर सुरक्षा व सुविधाओं के साथ-साथ नगर के समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखी गई माँगे इस प्रकार है..
1. प्रत्येक घाटों पर गोताखोरो की नियुक्ति की जाए।
2. डुमराँव नगर में खुले तारो को व्यवस्थित किया जाए। इसके अलावे जर्जर स्थिति में पड़े बिजली के खम्भे को हटा अन्य दूसरा खम्भा लगवाया जाए।
3. घाटों पर उचित प्राथमिक उपचार का पुख्ता प्रबंध हो।
4. अग्नि शामक यंत्र का प्रबंध हो
5. नगर के गड्ढे-गुची सड़को की मरम्मती की जाए। जिससे की छठव्रतियों को कोई परेशानी न हो।
6. नगर के मुख्य चौराहो पर जल की पाइप लाइन टूटे-फूटे होने के कारण सड़क पर जलमाव होने से कीचड़ पसर हुआ है। जिससे की आम राहगीरों के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..कृपया उसे यथाशीघ्र मरम्मत करवाने का कष्ट किया जाए।
7. घाटों पर उचित लाइट का व्यवस्था की जाए।
8. घाटो के समीप पानी टैंकर की व्यवस्था हो
9. पोखर व तलाब के किनारे बैरिकेटिंग की जाए।
10.नगर के गली-मोहल्लों में बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों का मरम्मती करवाया जाए।
11. घाट के चारो तरह सीसीटीवी कैमरे लगवाया जाए जिससे कि असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।।
एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -
अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193

0 Comments
अपना सुझाव दें