बक्सर हाल-चाल :-बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही है। जैसे-जैसे चुनाव का तारिक नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कने तेज होती जा रही है। विभिन्न्न दलों प्रत्याशी  तरह-तरह के नाटक-नुक्कड़ प्रस्तुत कर मतदाताओं को अपनी लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वही  बिहार विधानसभा चुनाव  चुनाव के लिए बक्सर में प्रथम चरण होना है। कल चुनाव प्रचार-प्रचार पर पूर्णतः रूप से विराम लग जाएगा। इसको लेकर नगर के युवाओं द्वारा चतुरशाल गंज स्थिति दलित बस्ती में मतदाता जागरूकता अभियान  चलाया गया। वही इस अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से युवा समाजसेवी अजय राय ने किया। युवाओं ने दलित बस्ती के लोगो 28 अक्टूबर दिन रविवार जिले में होने मतदान को लेकर बढ़-चढ़कर मताधिकारो को प्रयोग करने को लेकर अपील किया। युवाओं द्वारा तख्ती पर लिखें संदेश "पहले जलपान-फिर मतदान" के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया।

 इस दरम्यान युवाओं ने लोगो को मास्क पहन एक-दूसरे से उचित दूरी बनाते हुए मतदान करने के लिए भी अपील किया गया । इस विषय पर अजय का कहना है कि बिहार  के नवनिर्माण एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगो को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र का यह पर्व पांच वर्षों पर एक बार आता है ऐसे में लोग को उत्साहपूर्वक वोट करना चाहिए। इस अभियान में मुख्य रूप से मनीष सिंह , भोलू खरवार , कुंदन सिंह , पप्पू कुमार , राजू कुमार  आदि मुख्य रूप से उपस्थिति रहें




एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -

अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193