बक्सर हाल-चाल :- महागठबंधन की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक जबरदस्त हंगामा होने लगा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव द्वारा सीटों के ऐलान करने के तुरंत बाद वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तेज प्रताप तेजस्वी यादव महागठबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई और VIP व RJD कार्यकर्ताओं में झड़प शुरू हो गई।


नारेबाजी शुरू होते ही VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी प्रेस कांफ्रेंस के बीच से ही बाहर निकल गए और बयान देते हुए कहा कि उनके पीठ में खंजर घोपा गया है। उन्होंने बयान दिया कि तेजस्वी यादव उनके साथ धोखा किए हैं और इसके वजह से वे महागठबंधन से अलग हो रहें हैं।

आपको बता दें कि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके पार्टी के सीटों का ऐलान न करने के कारण उनके समर्थकों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और महागठबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।।




एसे ही Live-Corona-Updates एवं बक्सर, बिहार और पूरे भारत पल पल की खबर के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज -

अपना निजी खबर अथवा विघ्यापन छपवाने के लिए हमसे संपर्क करें -+91 6204405193